Breaking News

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ, राष्ट्रीय नशा मुक्ति प्रतिज्ञा का होगा आयोजन


देश 04 September 2026
post

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ, राष्ट्रीय नशा मुक्ति प्रतिज्ञा का होगा आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस माह राष्ट्रीय नशा मुक्ति प्रतिज्ञा का आयोजन किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ. संदीप रेवजी राठौड़ ने योजना पर चर्चा करने के लिए कल नई दिल्ली में दो उच्च स्तरीय समन्वय बैठकें कीं। बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यमों से राष्ट्रव्यापी प्रतिज्ञा में लक्षित नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की व्यापक रणनीति पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

यह अभियान नशाखोरी के पीड़ितों तक पहुंचने के लिए स्वयंसेवा करने की एक पहल है। इसका उद्देश्य लोगों में नशे से दूर रहने की जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना, एकता और प्रतिबद्धता की भावना को बढ़ावा देना है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.