चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में, भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आज शाम शेन्ज़ेन, चीन में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डेनमार्क की जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से भिड़ेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:10 बजे शुरू होने का अनुमान है। भारतीय जोड़ी ने कल रात फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव और क्रिस्टो पोपोव को 21-17, 22-24, 21-9 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष एकल में, किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स का सफर आज शेन्ज़ेन में क्वार्टरफाइनल में हांगकांग के ली चेउक यिउ से 16-21, 16-21 से हारने के बाद समाप्त हो गया। इससे पहले, भारत का महिला एकल का सफर कल तन्वी शर्मा की जापान की टोमोका मियाज़ाकी से 21-17, 18-21 और 21-16 से हार के साथ समाप्त हो गया।
Breaking News
- जन्माष्टमी पर गूंजे जय कन्हैया लाल
- वियतनाम में पिकलबॉल विश्व कप की टीम स्पर्धा में भारत का शानदार प्रदर्शन
- चाइना मास्टर्स: सात्विकसाईराज-चिराग सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डेनमार्क की जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से भिड़ेंगे।
- ईएसडीएस सॉफ्टवेयर की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री, आर्ईपीओ निवेशकों को बंपर मुनाफा
- 10 दिन टनल में कैद रहा इंजीनियर, महामंत्र का करता रहा जाप; बाहर निकलकर बोला-'मुझे मिला दूसरा जीवन'
- वृंदावन के बांके बिहारी की प्रतिकृति है धमतरी का राधा-कृष्ण मंदिर
- महिला एशिया कप: जय शाह ने स्मृति मंधाना को रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाने पर बधाई दी
- इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल ने सुनाई अपनी कहानी
- सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 15 तक आवेदन
- सांझ ढलते ही सजेगी ‘आवास जनचौपाल’
चाइना मास्टर्स: सात्विकसाईराज-चिराग सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डेनमार्क की जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से भिड़ेंगे।















