प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया और डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कल 7, लोक कल्याण मार्ग (एलकेएम) पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को आमंत्रित किए जाने के दौरान हुई बातचीत की झलकियाँ भी साझा कीं।
X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा:
“#शिक्षकदिवस हमारे समाज में शिक्षकों के सशक्त योगदान की सराहना करने का दिन है। यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है।”















