बारबाडोस, 06 सितंबर । कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के 27वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 35 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। केंसिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीकेआर ने कप्तान निकोलस पूरन की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में ट्राइडेंट्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 112 रन पर सिमट गई।
मुकाबले में बारबाडोस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए कप्तान निकोलस पूरन ने 37 गेंदों पर 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 59 रन की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 32 गेंदों पर 38 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 15 और जोशुआ डा सिल्वा ने 10 रन का योगदान दिया।
बारबाडोस की ओर से गुडाकेश मोती ने 3 विकेट लिए, जबकि मुजीब उर रहमान ने 2 और जकीम पोलार्ड ने 1 विकेट हासिल किया।
148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर ब्रैंडन किंग 16 रन और क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले आउट हो गए इसके बाद रिवाल्डो क्लार्क भी खाता नहीं खोल सके। कप्तान क्रिस ग्रीन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पावरप्ले के भीतर ही बारबाडोस का स्कोर 35 रन पर 4 विकेट हो गया।
इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और बारबाडोस की पूरी टीम 18.3 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। जैकरी कार्टर और शेरफेन रदरफोर्ड ने 21-21 रन बनाए। डेनियल सैम्स ने दो छक्कों की मदद से 14 गेंदों पर 17 रन बनाए, जबकि सद्रैक डेसकार्टेस ने 16 रन का योगदान दिया।
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की जीत में सुनील नरेन और जेड गूली की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। सुनील नरेन ने 3.3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जेड गूली ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा लाहिरु कुमारा ने 2 और अकील हुसैन ने 1 विकेट हासिल किया।
यह ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की सीजन के 9वें मैच में तीसरी जीत है। टीम के अब 6 अंक हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। बारबाडोस ट्राइडेंट्स की 6 मैचों में यह चौथी हार है। टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें अर्थात आखिरी स्थान पर है।
Breaking News
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, श्री राम सेना विश्रामनगर ने फोड़ी मटकी
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- पीएम के दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यक्रम पर खरगे बोले- संवाद के बजाय हुआ राजनीतिक प्रचार
- पूरन-नरेन के दम पर टीकेआर की जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
- भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया, जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत
- महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी
- जितेंद्र सिंह ने 'सीएसएस शील्ड' का समर्थन किया, अधिक उत्तरदायी सेवा नियमों की मांग की
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने पहुंच और लाभ-साझाकरण वितरण में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
- चाइना मास्टर्स बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे
पूरन-नरेन के दम पर टीकेआर की जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम













