Breaking News

प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई


छत्तीसगढ़ 06 September 2026
post

प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, 06 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किए जाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है। शिक्षकों ने अपने ज्ञान, संस्कार और प्रयासों से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के साथ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धि प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.