नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने दूरदराज और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली विकल्प उपलब्ध कराने में लघु जलविद्युत परियोजनाओं के महत्व पर बल दिया है। नई दिल्ली में श्री नाइक ने आज भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी के पूर्वावलोकन कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में उल्लेखनीय बदलाव आया है। यह सम्मेलन और प्रदर्शनी 2 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
श्री नाइक ने बताया कि वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए प्रस्तावित लघु जलविद्युत विकास योजना के अंतर्गत दो हजार 584 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। इसमें लगभग एक हजार 500 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य रखा गया है।















