केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हरनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह 2013 से जांच और मुकदमे से बच रहा था। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस और लुक-आउट सर्कुलर जारी था। उसे अमरीका से प्रत्यर्पित किया गया और नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचते ही सीबीआई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने बताया कि उसे हरियाणा के पंचकुला स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई मामले) की अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई, दिल्ली ने 2016 में आईपीसी के तहत साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और जाली दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल करने के अपराधों और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराधों के लिए मामला दर्ज किया था।















