रायपुर, 16 सितंबर भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज बुधवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की रात्रि रायपुर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 17 सितंबर को सुबह 11 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित "सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री रायपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी।
Breaking News
- सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
- AI सुरक्षा पर जुकरबर्ग बोले- कंपनियों के पास सुरक्षित AI बनाने के पर्याप्त कारण
- बाढ़ के कारण रसुवागढी–केरुंग सीमा नाका बंद होने के बाद चीन ने तातोपानी नाका भी बंद किया
- प्रधानमंत्री माेदी के जन्मदिन पर पूरे बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’: शुभेंदु अधिकारी
- जेम्स रोड्रिगेज ने कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया
- लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम में वापसी, 6 अक्टूबर को होगा विदाई मुकाबला
- पिछले सत्र की बिकवाली के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया।
- फेड के फैसले से पहले एशियाई बाजारों में घबराहट भरी शुरुआत देखने को मिली।
- यूपीआई इकोसिस्टम की दीर्घकालिक स्थिरता को समर्थन देने के लिए एमडीआर फ्रेमवर्क: आरबीआई
- सऊदी अरब का कहना है कि मक्का के पास हौथी ड्रोन को रोका गया; हौथियों ने इस्लाम के पवित्र शहर को निशाना बनाने से इनकार किया है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी















