Breaking News

डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों की माला


छत्तीसगढ़ 15 September 2026
post

डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों की माला

रायपुर   जयपुर के श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में मुनि सुधाकर के सान्निध्य में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन को मनोहर गौशाला खैरागढ़ में गाय के गोबर से तैयार 108 मनकों की माला भेंट की गई। इसके साथ ही उन्हें गाय पर आधारित अनुसंधान की एक किताब भी भेंट की गई।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अशोक परमार और मार्बल ग्रुप के एमडी प्रवीण जैन ने डॉ. मुरुगन को माला भेंट की। यह माला मनोहर गौशाला खैरागढ़ में गाय के गोबर से तैयार की गई है और इसमें कुल 108 मनके हैं। इस अवसर पर मुनि सुधाकर का सान्निध्य रहा।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला में तैयार माला और गाय पर आधारित अनुसंधान की किताब के संबंध में भी जानकारी दी गई।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.