Breaking News

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी


देश 19 September 2026
post

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य’ पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, “आज का भारत पर्यावरण सुरक्षा के अपने प्राचीन विचारों को आधुनिक विजन में पिरोते हुए आगे बढ़ रहा है। बीते 12 वर्षों में पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र में, हर सेक्टर में भारत ने असाधारण प्रगति की है। हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है और इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है।”

पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर सदियों तक भारत ने एक तरह से विश्व का मार्गदर्शन किया है। अपने उस वैचारिक प्रतिबद्धता को लेकर अपने सांस्कृतिक अनुभवों को आधार बनाकर भारत अब आधुनिक जलवायु चुनौतियों के समाधान भी दे रहा है और साथ ही भारत मानवता के सामूहिक प्रयासों के लिए आह्वान भी कर रहा है। उन्होंने खुशी जताई कि NGT की कॉन्फ्रेंस उसी मिशन को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि अक्सर कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है। जबकि ऐतिहासिक सच्चाई ये है कि आज भी प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन में भारत का योगदान वैश्विक औसत के आधे से भी कम है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित देशों में भारत की तुलना में 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन हो रहा है। भारत ये तथ्य मजबूती के साथ वैश्विक मंचो पर रखता है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.