Breaking News

धमतरी में हो रहे श्री वृंदावन धाम के दर्शन


छत्तीसगढ़ 20 September 2026
post

धमतरी में हो रहे श्री वृंदावन धाम के दर्शन

धमतरी, 20 सितंबर  गणेशोत्सव की भक्ति और उल्लास के बीच आमापारा चौक में इस वर्ष श्रद्धालुओं को वृंदावन धाम की दिव्य अनुभूति हो रही है। यहां पर समिति की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस साल वृंदावन की झांकी बनाई गई है जिसे देखने शहर के अलावा दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

बालकला मंदिर गणेशोत्सव समिति द्वारा पिछले 68 वर्षों से स्वयं निर्मित भव्य झांकियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गणेशोत्सव 2026 में ‘श्री वृंदावन धाम’ की मनोरम झांकी तैयार की गई है। झांकी में बांके बिहारी लाल, राधा रमण, राधा वल्लभ, गोपेश्वर महादेव, लड्डू गोपाल, हरि विट्ठल, काली देह, निधिवन और पूज्य प्रेमानंद महाराज के दिव्य स्वरूपों के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जा रहे हैं। झांकी की भव्य सज्जा और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

समिति के प्रमुख बिशेषर पटेल एवं प्रकाश शर्मा का कहना है कि वर्षों पुरानी इस परंपरा का उद्देश्य उन लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देना है, जो आर्थिक, सामाजिक या अन्य कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर पाते। समिति के दिलीप पटेल ने बताया कि झांकियों के माध्यम से शहर और आसपास के लोगों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की अनुभूति कराने का प्रयास किया जा रहा है। झांकी निर्माण सहित आयोजन की व्यवस्थाओं में देवेंद्र यादव पिंकी, लक्ष्मीनारायण नाग, विजय पटेल, दिलीप पटेल, प्रहलाद पटेल, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, गोलू यादव, राजू चौबे, गोपाल पटेल, लखन पटेल, अमर जसवानी, प्रमोद पटेल, पूरन नाग, पंकज नाग, मानव यादव, बब्बू राजवानी, मुकेश कोसरिया, देवेंद्र ढीमर, जिगर आहूजा सहित वार्डवासियों का विशेष योगदान रहा। समिति ने धमतरीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री वृंदावन धाम की झांकी के दर्शन करने की अपील की है।

अब तक बनाई जा चुकी कई प्रमुख स्थलों की झांकियां

समिति के प्रमुख बिशेषर पटेल एवं प्रकाश शर्मा ने बताया कि बालकला मंदिर की पहचान समिति द्वारा निर्मित भव्य झांकियों से बनी है। समिति इससे पहले अमरनाथ धाम, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, रामेश्वर धाम, अयोध्या धाम और श्रीश्याम खाटू धाम सहित विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों की झांकियां तैयार कर चुकी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.