आइची-नगोया, 21 सितंबर मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारत ने सोमवार को टोकेई सिटिजन्स जिम्नेजियम में जापान को 49-24 से हराया।
एशियाई खेलों में पदार्पण कर रहे अयान लोचब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आशु मलिक के साथ मिलकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। भारत ने पहले हाफ की समाप्ति तक 31-9 की मजबूत बढ़त बना ली। एक अन्य पदार्पण कर रहे देवांक दलाल ने भी आक्रमण में प्रभावी प्रदर्शन किया और भारत ने पहले 20 मिनट में जापान पर लगातार दबाव बनाए रखा।
दूसरे हाफ की शुरुआत असलम इनामदार ने सफल रेड के साथ की। इसके बाद भी भारत ने मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। जापान ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 15 अंक हासिल किए, जबकि भारत ने 18 अंक जोड़े, लेकिन तब तक भारतीय टीम ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।
भारत ने 36 आउट अंक, आठ ऑलआउट अंक और दो सुपर टैकल अंक हासिल किए, जबकि जापान के खाते में नौ बोनस अंक रहे।
भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया से होगा।
Breaking News
- रायपुर : सेवा की कहानी : पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
- रायपुर : मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
- रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक : जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली
- गुटखा गोदाम पर जीएसटी की रेड: 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त
- 'रॉ' की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर
- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
- युद्ध और वैश्विक संकटों के बीच UN में जुटेंगे विश्व नेता
- ‘युद्ध अभ्यास 2026’ में दिखा भारत-अमेरिका का भाईचारा, ट्रेनिंग के साथ सांस्कृतिक रंग
- भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू होगा: पीयूष गोयल
- एशियाई खेल कबड्डी : भारत ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज, जापान को 49-24 से हराया
एशियाई खेल कबड्डी : भारत ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज, जापान को 49-24 से हराया















