Breaking News

रोहित शर्मा के खास सेलिब्रेशन के पीछे क्या था राज? रवि शास्त्री के पूछने पर हिटमैन ने बताई ये वजह


खेल 01 October 2026
post

रोहित शर्मा के खास सेलिब्रेशन के पीछे क्या था राज? रवि शास्त्री के पूछने पर हिटमैन ने बताई ये वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर कई खास उपलब्धियां अपने नाम कीं. हालांकि, उनकी सेंचुरी से ज्यादा चर्चा उस अंदाज की हो रही है, जिसमें उन्होंने 100 रन पूरे करने के बाद जश्न मनाया. रोहित ने शतक पूरा करने के बाद कुछ अलग अंदाज में दौड़ते हुए सेलिब्रेशन किया, लेकिन जब उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई तो जानिए हिटमैन ने इसपर क्या जवाब दिया.

शतक पूरा करने के बाद रोहित का सेलिब्रेशन थोड़ा अलग नजर आया. उन्होंने सामान्य तरीके से बल्ला उठाने के बजाय एक खास अंदाज में पिच पर दौड़ लगाई. मैच के बाद जब ब्रॉडकास्टर ने उनसे इस सेलिब्रेशन की वजह पूछी तो रोहित ने मुस्कुराते हुए इसे बताने से इनकार कर दिया.

72 गेंदों में लगाया शतक

मैच में रोहित ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. शुरुआती ओवरों में शुभमन गिल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि रोहित ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. रोहित ने महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके बाद उन्होंने 72 गेंदों में शतक जड़ा. इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने 12 हजार रन भी पूरे किए. उन्होंने वेस्टइंडीज के 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 101 रन की पारी खेली और शुभमन गिल के साथ भारत के लिए 255 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की.

‘हम सिर्फ साझेदारी बनाने पर ध्यान दे रहे थे’

मैच के बाद रोहित ने बताया कि 406 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय बल्लेबाजों का ध्यान स्कोरबोर्ड पर ज्यादा नहीं था. उनका फोकस गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलने और बड़ी साझेदारी बनाने पर था. रोहित ने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय लगातार बड़ी साझेदारियां बनाना जरूरी था और भारत ने यही किया. उन्होंने शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.