चेन्नई, 02 अक्टूबर तमिलनाडु में महिलाओं के लिए विस्तारित मुफ्त बस यात्रा योजना ‘वेत्री पयणम’ शुक्रवार से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चेन्नई के कोयम्बेडु बस टर्मिनल से योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 76बी चेन्नई-कांचीपुरम बस में सवार होकर महिला यात्रियों को अपने हाथों से मुफ्त यात्रा के टिकट दिए।
‘वेत्री पयणम’ के विस्तार के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा अब सरकारी बसों की अतिरिक्त श्रेणियों तक पहुंचाई गई है। योजना के दायरे में एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स बसों के साथ शहरों में संचालित सेवाएं तथा लंबी दूरी की सामान्य बसें और 40 किलोमीटर से अधिक के घाट मार्गों पर चलने वाली सामान्य बसें शामिल हैं।
राज्य सरकार के अनुसार, विस्तारित योजना के तहत करीब 12,692 सरकारी बसों को शामिल किया गया है और इससे प्रतिदिन लगभग 84.32 लाख महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। योजना का उद्देश्य परिवहन खर्च के कारण महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी गतिविधियों तक पहुंच प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना है।
पुरानी योजना का हुआ विस्तार
महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा पहले से सामान्य शहरी बसों में लागू थी। नई व्यवस्था के तहत इसका विस्तार बसों की कई अन्य श्रेणियों तक किया गया है। मुख्यमंत्री विजय ने 24 अगस्त को विधानसभा में नियम 110 के तहत योजना के विस्तार की घोषणा की थी और इसे 2 अक्टूबर से लागू करने की बात कही थी।
राज्य सरकार के अनुसार, योजना के लिए करीब 6,000 करोड़ रुपये वार्षिक खर्च का अनुमान है। इसके तहत महिलाओं को यात्रा के लिए आय सीमा या प्रतिदिन यात्राओं की संख्या जैसी पाबंदियां नहीं होंगी।
बस में पहुंचे मुख्यमंत्री, यात्रियों को बांटे टिकट
योजना के शुभारंभ के लिए कोयम्बेडु बस टर्मिनल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय ने सबसे पहले महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे चेन्नई-कांचीपुरम मार्ग की 76बी बस में सवार हुए और महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा के टिकट वितरित किए। टिकट मिलने के बाद यात्रियों ने मुख्यमंत्री को मिठाइयां दीं।
विस्तारित योजना को राज्य के सात परिवहन उपक्रमों की सेवाओं से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ाना और यात्रा खर्च का बोझ कम करना है।
Breaking News
- स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक और बेहतर भविष्य
- गांधी जी के आदर्शों से बेहतर समाज की ओर
- राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा शास्त्री जी का जीवन
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
- रायपुर : गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान
- नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा
- 'प्रयास' और पुस्तक 'तारुण्य वार्ता' का किया विमोचन
- ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, स्वच्छ दिल्ली के लिए की अपील
- तमिलनाडु में महिलाओं के लिए ‘वेत्री पयणम’ शुरू, मुख्यमंत्री विजय ने खुद बांटे मुफ्त बस यात्रा के टिकट
- गुजरात में ‘नो यूपीआई डे’: एमडीआर चार्ज के विरोध में 600 से अधिक व्यापारी संगठनों का विरोध
तमिलनाडु में महिलाओं के लिए ‘वेत्री पयणम’ शुरू, मुख्यमंत्री विजय ने खुद बांटे मुफ्त बस यात्रा के टिकट















