रायपुर महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजधानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
राज्यपाल डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
टाउन हॉल रायपुर से प्रारंभ होकर पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल डेका ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।
पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Breaking News
- स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक और बेहतर भविष्य
- गांधी जी के आदर्शों से बेहतर समाज की ओर
- राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा शास्त्री जी का जीवन
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
- रायपुर : गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान
- नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा
- 'प्रयास' और पुस्तक 'तारुण्य वार्ता' का किया विमोचन
- ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, स्वच्छ दिल्ली के लिए की अपील
- तमिलनाडु में महिलाओं के लिए ‘वेत्री पयणम’ शुरू, मुख्यमंत्री विजय ने खुद बांटे मुफ्त बस यात्रा के टिकट
- गुजरात में ‘नो यूपीआई डे’: एमडीआर चार्ज के विरोध में 600 से अधिक व्यापारी संगठनों का विरोध
नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा














