Breaking News

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे डेब्यू, फाइनल में ऐसी होगी टीम इंडिया की Playing 11


खेल 03 October 2026
post

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे डेब्यू, फाइनल में ऐसी होगी टीम इंडिया की Playing 11

IND vs PAK Final Playing 11: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस महामुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं. यह पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर स्तर पर पहला मुकाबला होगा.

वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक करेंगे ओपनिंग

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर सकते हैं. दोनों पर टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. नंबर-3 पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को उतारा जा सकता है.

पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कप्तानी करेंगे श्रेयस आयर

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में उनकी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी नजर रहेगी.

ईशान से फिर होगी बेहतरीन पारी की उम्मीद

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन से फिर अच्छी पारी की उम्मीद होगी. सेमीफाइनल में ईशान ने नाबाद 81 रन की पारी खेली और भारतीय टीम को 169 स्कोर तक पहुंचाया था. जिसके बाद भारत ने श्रीलंका को 45 पर ढेर करके मुकाबले को 124 रन से जीत लिया. वहीं ईशान के अलावा तिलक वर्मा पर भी नजरें रहेगी. तिलक से अच्छी फिनिशिंग की उम्मीद होगी.

 

अक्षर और सुंदर से मिलेगा ऑलराउंड विकल्प

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के रूप में दो ऑलराउंडर्स को शामिल किया जा सकता है. अक्षर जहां गेंद के साथ विकेट निकालने और निचले क्रम में रन बनाने की क्षमता रखते हैं, वहीं सुंदर भी स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में योगदान दे सकते हैं.

बुमराह-अर्शदीप पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज होंगे. दोनों नई गेंद के साथ पाकिस्तान के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं. स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई को मौका मिलने की उम्मीद है. बिश्नोई बीच के ओवरों में पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे.

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.