अयोध्या, 05 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
राजनाथ सबसे पहले श्रीराम मंदिर पहुंचे और भगवान रामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर हनुमान जी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद रक्षा मंत्री रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गुरु पर्व महामहोत्सव एवं संत सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अयोध्या की पुण्यभूमि पर हैं। वर्षों का संघर्ष, एक भव्य रूप में आज हमारे सामने है। भगवान रामलला अपने घर में विराजमान हो चुके हैं।
राजनाथ ने कहा कि अयोध्या को मैं सिर्फ एक भौगोलिक स्थान नहीं समझता। अयोध्या एक चेतना है, एक संस्कृति है, एक सभ्यता है।
Breaking News
- रिश्वत मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
- अयोध्या पहुंचे राजनाथ, राम लला के किए दर्शन
- प्रेस क्लब ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार की निंदा की
- भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी
- तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित
- ब्राजील चुनाव : लूला पर बढ़त बनाने वाले फ्लावियो बोल्सोनारो कौन हैं?
- भारत-EU FTA पर साल के अंत तक हस्ताक्षर की उम्मीद, 2027 में लागू होने की संभावना
- PARAM 8000 से PARAM Rudra तक: भारत की सुपरकंप्यूटिंग यात्रा
- सेल का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर 96 लाख टन हुआ
- छुहारा पकाकर खाना कई प्रकार से है फायदेमंद
अयोध्या पहुंचे राजनाथ, राम लला के किए दर्शन











