Breaking News

भारत-EU FTA पर साल के अंत तक हस्ताक्षर की उम्मीद, 2027 में लागू होने की संभावना


विदेश 05 October 2026
post

भारत-EU FTA पर साल के अंत तक हस्ताक्षर की उम्मीद, 2027 में लागू होने की संभावना

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इसके बाद दोनों पक्षों की मंजूरी और अनुसमर्थन की प्रक्रिया पूरी होने पर यह समझौता अगले साल लागू हो सकता है। भारत में फिनलैंड के राजदूत मिक्को किविकोस्की ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राजधानी में IANS से बातचीत में किविकोस्की ने कहा कि भारत और EU के बीच बातचीत में अच्छी प्रगति हो रही है और दोनों पक्ष साल खत्म होने से पहले समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर आशावादी हैं।

उन्होंने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर के बाद भारत सरकार और यूरोपीय संघ में इसके अनुसमर्थन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें कुछ महीने लग सकते हैं और उम्मीद है कि समझौता अगले साल लागू हो जाएगा।
फिनलैंड के राजदूत ने भारत-EU की व्यापक रणनीतिक साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि इस साल की शुरुआत में हुए भारत-EU शिखर सम्मेलन के बाद रक्षा और सुरक्षा सहयोग को अधिक महत्व मिला है।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देश के रूप में फिनलैंड भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। उन्होंने इस क्षेत्र में फिनलैंड की कंपनियों से जुड़े मौजूदा सहयोग का भी उल्लेख किया।
किविकोस्की के अनुसार, फिनलैंड की कंपनी Nokia और उपग्रह कंपनी ICEYE ने हाल ही में संप्रभु दोहरे उपयोग वाली उपग्रह संचार प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग की घोषणा की है। ऐसी प्रणालियों का स्वामित्व और संचालन संबंधित देशों द्वारा किया जा सकता है।

राजदूत ने भारत और फिनलैंड के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रक्षा, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि फिनलैंड आकार में छोटा हो सकता है, लेकिन नवाचार और समाधान के मामले में उसकी क्षमता काफी बड़ी है। वहीं भारत के पास बड़ा बाजार, व्यापक स्तर और प्रतिभा है। दोनों देशों की क्षमताओं को मिलाकर बड़े परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.