Breaking News

इतिहास के पन्नों में 08 अक्टूबर : भारतीय वायुसेना की हुई स्थापना


देश 07 October 2026
post

इतिहास के पन्नों में 08 अक्टूबर : भारतीय वायुसेना की हुई स्थापना

भारतीय वायुसेना की स्थापना 08 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसी दिन वायुसेना ने औपचारिक रूप से अपने संचालन की शुरुआत की थी। पहली बार वायुसेना ने 01 अप्रैल 1933 को उड़ान भरी। इसके शुरुआती दस्ते में छह आरएएफ प्रशिक्षित अधिकारी और 19 एयर सोल्जर शामिल थे। वायुसेना का पहला अभियान वजीरिस्तान में कबाइलियों के खिलाफ चलाया गया था।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का व्यापक विस्तार हुआ। उस समय इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहा जाता था। भारत के 1950 में गणराज्य बनने के बाद इसके नाम से ‘रॉयल’ शब्द हटा दिया गया और यह भारतीय वायुसेना कहलाने लगी।

वायुसेना का ध्वज नीले रंग का है। इसके ऊपरी बाएं हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज अंकित है, जबकि बीच में तिरंगे के तीन रंगों से बना गोलाकार निशान है।

‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ भारतीय वायुसेना का ध्येय वाक्य है, जो भगवद्गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। इसका अर्थ है—‘गौरव के साथ आकाश को छूना।’

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1856 - ब्रिटेन और चीन के बीच द्वितीय अफीम युद्ध शुरू हुआ।

1860 - एलएंडएसएफ के बीच टेलीग्राफ लाइन शुरू की गई।

1919 - दुनिया की पहली ट्रांसकॉन्टिनेंटल एयर रेस।

1919 - मोहनदास करमचंद गांधी जी की यंग इंडिया पत्रिका की शुरुआत।

1932 - भारतीय वायुसेना का गठन।

1952 - दुनिया का पहला इंटरनल पेसमेकर इम्प्लांट हुआ।

1965 - लंदन में डाकघर टॉवर खोला गया।

1973 - ब्रिटेन का पहला स्वतंत्र रेडियो स्टेशन एलबीसी शुरू हुआ।

1996 - ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।

1998 - भारत 'फ़्लाइट सेफ़्टी फeउंडेशन' का सदस्य बना।

2000 - वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।

2000 - इजराइल, फिलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।

2001 - इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।

2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने होमलैंड सुरक्षा कार्यालय की स्थापना की।

2002 - पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।

2003 - टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया।

2003 - नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।

2004 - भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।

2004 - शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को दिया गया।

2005 - पीओके, अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से 80 हजार से ज्यादा लोग मारे गए।

2007 - बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल कैद की सजा हुई।

2008 - अमेरिकी प्रेसिडेंट बुश ने भारत के न्यूक्लियर मार्केट में अमेरिकी बिजनेस को मंजूरी देने वाले कानून पर साइन किए।

2009 - महाराष्ट्र के भामरागढ़ तालुका में नक्सली हमले में 17 भारतीय पुलिस जवान शहीद।

2009 - अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के बाहर सुसाइड कार बम हमला हुआ, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई।

जन्म

1844 - बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।

1931 - पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

1998 - दिव्या काकरन - भारत की फ्रीस्टाइल महिला पहलवान हैं।

निधन

1936 - मुंशी प्रेमचंद - प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार।

1979 - जयप्रकाश नारायण - संपूर्ण क्रांति के प्रणेता।

1990 - कमलापति त्रिपाठी - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

2008 - केदार नाथ साहू - भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार थे।

2020 - रामविलास पासवान - लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- वन्यजीव सप्ताह (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर)।

- भारतीय वायु सेना दिवस।

- विश्व वयोवृद्ध दिवस।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.