बीजिंग, 09 अक्टूबर भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर को शुक्रवार को विश्व टेबल टेनिस स्मैश प्रतियोगिता 2026 के पुरुष युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया के लिम जोंगहून और ओह जुनसुंग ने भारतीय जोड़ी को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
शौगांग पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण कोरियाई जोड़ी ने 11-8, 11-6, 11-3 से जीत दर्ज की। मुकाबला 20 मिनट से भी कम समय तक चला।
भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में अच्छी चुनौती पेश की। मानुष और मानव ने अपनी सर्विस तथा प्रतिद्वंद्वी की सर्विस पर चार-चार अंक हासिल किए, लेकिन इसके बाद दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली।
दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी वापसी नहीं कर सकी। तीसरे गेम में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और 9-1 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने 11-3 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Breaking News
- चीन स्मैश के सेमीफाइनल में हारे मानुष शाह और मानव ठक्कर
- चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स
- महंगे प्रोटीन पाउडर की जगह आजमाएं ये 8 देसी ड्रिंक्स
- कैटरीना कैफ का लंदन में ग्लैमरस अंदाज, ब्राउन पैंटसूट में ढाया कहर
- नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
- Apple ने किया 'Welcome Home' इवेंट का ऐलान, जानें क्या होगा खास
- ID नहीं बनी तो अटक सकती है ₹2,000 की किस्त
- फेस्टिव सीजन में गिरावट! सोना ₹1.49 लाख और चांदी ₹2.34 लाख पर आई
- एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को किया खुश, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
चीन स्मैश के सेमीफाइनल में हारे मानुष शाह और मानव ठक्कर













