Breaking News

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन


मनोरंजन 09 October 2026
post

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई, 09 अक्टूबर   दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरा फिल्म जगत शोक में है। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अमिताभ ने नाना को असाधारण कलाकार, सच्चा दोस्त और समाज के प्रति समर्पित इंसान बताते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और सच बोलने का साहस उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। उनके अचानक चले जाने से भारतीय फिल्म उद्योग के साथ उन्हें जानने वाले लोग भी स्तब्ध हैं।

अमिताभ ने शो में कहा कि कुछ लोग दुनिया से चले जाने के बाद भी अपनी आवाज, अच्छे कर्मों और सीख के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं। नाना भी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा, "नाना, मैं आपको व्यक्तिगत रूप से नमन करता हूं और उस कला को श्रद्धांजलि देता हूं, जिसे आपने इतनी ईमानदारी से जिया और हम सभी को समर्पित किया।" अमिताभ ने 'केबीसी' के मंच पर नाना की पिछली मौजूदगी को याद करते हुए कहा कि वह यादगार शाम हमेशा शो की टीम के साथ रहेगी।

महानायक ने नाना के सामाजिक योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शो में जीती गई राशि को नेक काम में लगाकर नाना ने समाज सेवा की मिसाल पेश की थी। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त गांवों में किसानों की मदद के लिए उनके प्रयासों को याद करते हुए अमिताभ ने कहा कि नाना जरूरतमंदों के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने 'केबीसी' परिवार की ओर से दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ ने शो की क्लिप एक्स पर शेयर करते हुए यह भी लिखा कि वह स्तब्ध हैं। कुछ दिन पहले तक संदेशों के जरिए नाना से संपर्क बना हुआ था, लेकिन अब उनका संदेश नहीं आएगा।

गौरतलब है कि 75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार काे गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पुणे के खड़कवासला स्थित डोंजे फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के सदस्यों, फिल्म जगत की हस्तियों, मित्रों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने शिरकत की। नाना के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसकी अदाकारी और सामाजिक संवेदनशीलता लंबे समय तक याद की जाएगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.