मुंबई, 10 अक्टूबर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' अपने नौवें सीजन के साथ खत्म होने जा रहा है। करण ने खुद जियो हॉटस्टार पर इस सीजन को शो का आखिरी पड़ाव बताया था। हालांकि, चैट शो की दुनिया से उनकी विदाई नहीं होने वाली है। खबर है कि करण एक नए चैट शो की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारों की जिंदगी, फिल्मी किस्सों और मनोरंजन से जुड़ी दिलचस्प बातों को जगह मिलेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, करण अपने नए शो को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि 'कॉफी विद करण' नाम के अधिकार जियो हॉटस्टार के पास हैं इसलिए करण अपने नए कार्यक्रम को नए नाम और पहचान के साथ शुरू करने की योजना बना रहे हैं। चर्चा है कि वह पहले इस शो को यूट्यूब पर रिलीज करेंगे और बाद में किसी बड़े ओटीटी मंच को इसके अधिकार बेच सकते हैं। ऐसे में शो के जरिए करण डिजिटल मंच पर भी अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में हैं।
इस बीच करण का ध्यान फिलहाल 'कॉफी विद करण 9' पर है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने गुरुवार को अपने एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। शो की शुरुआत सलमान खान के एपिसोड से होने की चर्चा है। वहीं, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी शुरुआती एपिसोड में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान पहली बार एक साथ शो में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इन मेहमानों और एपिसोड की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Breaking News
- पीएम किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिला संबल, छोटे किसान वीर सिंह की राह हुई आसान
- चोर बाजार से खरीदी गई थी मिस्टर इंडिया की जैकेट
- राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से की मुलाकात, मदुरांतकम-धारापुरम में टीवीके की जीत पर दी बधाई
- क्या आज बंद रहेंगे आपके शहर के बैंक? घर से निकलने से पहले तुरंत करें चेक
- बिजनेस करना हुआ आसान! GST काउंसिल ने दी फ्री सैंपल और एम्प्लॉई इंश्योरेंस पर राहत,
- सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
- सर्दियों में बढ़ गई है बालों में रूसी की समस्या तो आजमाएं ये उपाय
- सिनेमा में फिल्मों की लंबाई का बदलता ट्रेंड: मुकेश छाबड़ा
- कुरान की आयत शेयर कर दी खुशखबरी; फैंस को याद आईं जन्नत जुबैर
- नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर
नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर














