रायपुर 12 अक्टूबर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को लेकर आज साेमवार काे राजधानी रायपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे। इस दौरान लीग में शामिल टीमों और उनके खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।
आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के अंबेसडर के नामों की घोषणा किए जाने की भी संभावना है। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग (डीएसवाईएम) के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आयोजन दोपहर 3:30 बजे रायपुर के एक निजी होटल में होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में लीग की भूमिका को लेकर भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आयोजन से प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Breaking News
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे
- पेट्रोल-डीजल भरवाना हुआ महंगा, जानें किन पंपों पर बढ़े दाम
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
- हार के बावजूद वेस्टइंडीज ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
- भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
- घरेलू बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार 29 सितंबर से 18 मिलियन टन से ऊपर बना हुआ है।
- प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा की सिक्किम मंत्रिमंडल ने की सराहना
- सरकारी पैसे से राजनीतिक प्रचार पर रोक, ट्रंप को कोर्ट का झटका
- होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान के पास दो टैंकरों पर हमला; दो भारतीय नाविक लापता
- ओमान में क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे














