रायपुर खड़गवां और चिरमिरी क्षेत्र के लोगों को जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब दूर तक सफर करने से राहत मिलेगी। राज्य शासन ने खड़गवां में नवीन उप-पंजीयक कार्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है। इस कार्यालय के कार्यक्षेत्र में खड़गवां तहसील के 44 और चिरमिरी तहसील के 16 सहित कुल 60 गांव शामिल किए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार कार्यालय की स्थापना 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी।
स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी, खड़गवां और समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “खड़गवां में उप-पंजीयक कार्यालय की स्थापना से क्षेत्रवासियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। जमीन की रजिस्ट्री के लिए उन्हें अब ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा और अपने क्षेत्र में ही पंजीयन की सुविधा मिल सकेगी। इससे लोगों के समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी।
नया कार्यालय शुरू होने से इन गांवों के लोगों को जमीन और अन्य अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए मनेन्द्रगढ़ स्थित उप-पंजीयक कार्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। किसानों, ग्रामीणों और संपत्ति की खरीद-बिक्री करने वाले नागरिकों को नजदीक ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी।
नवीन कार्यालय के कार्यक्षेत्र में खड़गवां, देवाडांड, रतनपुर, छोटे कलुआ, धनपुर, पेंडरी सहित खड़गवां तहसील के गांव तथा चिरमिरी, उधनापुर, आमाडांड, भुकभुकी और अन्य संबंधित गांव शामिल हैं। इन गांवों को मनेन्द्रगढ़ उप-पंजीयक कार्यालय के कार्यक्षेत्र से अलग कर नवीन खड़गवां पंजीयन उप-जिले में शामिल किया गया है।
नया कार्यालय शुरू होने से इन गांवों के लोगों को जमीन और अन्य अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए मनेन्द्रगढ़ स्थित उप-पंजीयक कार्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। किसानों, ग्रामीणों और संपत्ति की खरीद-बिक्री करने वाले नागरिकों को नजदीक ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी।
Breaking News
- दुर्ग जिले को 218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई गति
- सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल
- खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल
- नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं
- सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा
- राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची
- सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’
- ओमारा वेंचर्स की शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना












