Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर, शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ 14 October 2026
post

मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर, शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर 14 अक्टूबर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री शिवरीनारायण पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वे महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने के पश्चात शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.