Breaking News

समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश


शहर 14 October 2026
post

समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश

भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली में तेजी लाने और राजस्व संग्रहण बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

आयुक्त ने वाहनों के संचालन एवं संधारण की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत पोल की सूची तैयार करने तथा स्ट्रीट लाइटों में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण कर सुचारू प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतदान केंद्रों की व्यवस्था सहित निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने, शहर के तालाबों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों से संबंधित कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.