मॉस्को, 18 अक्टूबर । रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि यूरोपीय देशों ने अपने गैस आयात के स्रोतों में विविधता लाने की कोशिश तो की पर वह अमेरिका पर निर्भर हो गए हैं।
नोवाक ने 'रशियन एनर्जी वीक' फोरम के दौरान 'सोलोवोव लाइव' ब्रॉडकास्टर को दिए साक्षात्कार में कहा, "यूरोपीय देशों की गैस आपूर्ति की मात्रा कम हो गई है। उनकी लागत चार गुना बढ़ गई है। अब वह मुख्य रूप से एक ही आपूर्तिकर्ता अमेरिका से आने वाली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) पर निर्भर हैं।
नोवाक ने कहा कि यूरोप में गैस की कीमतें बढ़कर 1,000 डॉलर प्रति 1,000 क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई हैं, जबकि 10 साल पहले और कोरोना महामारी से पहले भी ये कीमतें 200 से 250 डॉलर के दायरे में थीं। इसका खामियाजा यूरोपीय उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। 'रशियन एनर्जी वीक' का आयोजन मॉस्को में 14 से 16 अक्टूबर के बीच किया गया। रिया नोवोस्ती इस फोरम का सूचना भागीदार रहा।
Breaking News
- मैक्सिको के तट के करीब पहुंचते ही तूफान ट्रुडी श्रेणी 2 में और मजबूत हो गया है।
- मतदाता सूची सर्च करने योग्य प्रारूप में देने के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
- सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
- दुर्गा अष्टमी: आस्था, परंपरा और संस्कारों का संगम
- दिल्ली में 21वीं दिल्ली हाफ मैराथन का हुआ आयोजन
- पपीता खाने के 10 फायदे, पेट से लेकर त्वचा तक के लिए फायदेमंद
- बिलासपुर दौरे पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश, रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन
- एशियाई पैरा खेल : भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, बढ़ाया हौसला
- यूरोपीय देश गैस आपूर्ति के लिए अमेरिका पर निर्भर हो गएः नोवाक
- होर्मुज में एक सप्ताह में 10 जहाजों पर हमला, ओमान सागर में तेल टैंकर में लगी आग
यूरोपीय देश गैस आपूर्ति के लिए अमेरिका पर निर्भर हो गएः नोवाक














