Breaking News

बिलासपुर दौरे पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश, रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन


छत्तीसगढ़ 18 October 2026
post

बिलासपुर दौरे पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश, रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन

बिलासपुर 18 अक्टूबर, । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश आज रविवार काे बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रतनपुर स्थित शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर-खैरा में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भूपेश बघेल शाम 5 बजे रतनपुर पहुंचेंगे, जहां शक्तिपीठ मां महामाया के दर्शन करेंगे। इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद शाम 6:30 बजे रतनपुर से रवाना होकर वे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर-खैरा पहुंचेंगे। यहां विधायक दिलीप लहरिया के साथ जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, रात 8 बजे जयरामनगर से रवाना होकर भूपेश बघेल बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पहुंचेंगे। यहां वे परिवारजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भिलाई स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

You might also like!