भिलाई भिलाई नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को स्मृति नगर स्थित विवेकानंद भवन में चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वार्ड में एक वार्ड समिति बनाई जाए, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए और उनकी सहमति से प्रत्याशी का चयन किया जाए। पूरा प्रयास हो कि हर वार्ड से एक ही नाम पर सहमति बने।
बैठक की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। महापौर नीरज पाल ने स्वागत भाषण में कहा कि इस बार फिर भिलाई निगम में कांग्रेस का झंडा फहराना है। भिलाई की जीत का संदेश प्रदेश ही नहीं पूरे देश तक जाएगा। जिस वार्ड से एक ही प्रत्याशी का नाम आएगा, उसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी फाइनल कर देगी।
भूपेश बघेल ने कहा कि यदि किसी वार्ड से दो-तीन नाम आते हैं तो पार्टी तय करेगी और उसे हर कार्यकर्ता को मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने एक ही EVM में वार्ड प्रत्याशी और महापौर दोनों का नाम रख दिया है, जिससे कन्फ्यूजन होगा। इस पर आपत्ति दर्ज होनी चाहिए और महापौर नीरज पाल को इसका कानूनी पक्ष देखने के लिए अधिकृत किया।
पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू ने कहा कि भिलाई निगम चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और परीक्षा की घड़ी है। हम पर्यवेक्षक नहीं, साथी और सहयोगी के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हर वार्ड समिति में परंपरागत कट्टर कांग्रेसियों को शामिल किया जाए।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भिलाई निगम चुनाव का प्रभाव 7 विधानसभाओं पर पड़ता है। तत्काल सेक्टर, वार्ड, बूथ स्तर की बैठक की जाए। योग्य प्रत्याशी को ही टिकट मिले। पिछले चुनाव में जिन्होंने हराने का काम किया, उन्हें टिकट नहीं देना है। भले एक-दो वार्ड हार जाएं, लेकिन महापौर जिताना जरूरी है।
प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार वादाखिलाफी कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के सुशासन का बुखार उतर चुका है, उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जीतने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट मिले। संचालन जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया तथा आभार पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने व्यक्त किया।
Breaking News
- दो बड़े संघर्षों की कीमत चुका रही है दुनिया, भारत की आवाज है वैश्विक भावना: जयशंकर
- भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, हर वार्ड में समिति बनाने पर जोर
- ट्रंप पर बराक ओबामा का हमला- 'दो साल से अराजकता, क्रूरता और भ्रष्टाचार', ईरान युद्ध को लेकर भी घेरा
- नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की भव्य तैयारी, पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार
- अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जलवायु न्याय की नेपाल की मांग को गंभीरता से लेने की अपील
- श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध-मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मोहन यादव
- आईआईटी भिलाई में छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियाँ
- एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण में मिली खामियां, कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट
- सैफ अली खान अटैक केस में ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना
- जियो IPO से शेयर बाजार में बड़ा धमाका, तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने की तैयारी
भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, हर वार्ड में समिति बनाने पर जोर














