Breaking News

जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय आयोजन 2 नवम्बर को


शहर 23 October 2026
post

जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय आयोजन 2 नवम्बर को

दुर्ग    राज्य गठन के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन 02 नवम्बर को पुराना गंजमंडी में किया जाएगा। कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों को लेकर समस्त जिला प्रमुख अधिकारियों की गुरूवार को कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्ष आयोजित राज्योत्सव पर चर्चा की गई। साथ ही इस वर्ष भी जिले की गरिमा के अनुरूप 02 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विगत वर्ष की भांति विभागीय अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम  स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। उक्त प्रदर्शनी सशक्त नारी, युवा उड़ान के थीम पर होगी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।


राज्योत्सव के उपलक्ष्य में सभी शासकीय भवनों में 01 से 03 नवम्बर तक रात्रि में रोशनी की जाएगी। कलेक्टर  सिंह ने अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, जिला पंचायत के सीईओ  बी.के. दुबे, एडीएम  विरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग शहर  प्रफुल्ल गुप्ता, एसडीएम दुर्ग ग्रामीण  सोनाल डेविड सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।  

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.