भिलाई दीपावली के पावन पर्व पर विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा एक बेहद खूबसूरत और आत्मीय पहल की गई। परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) व राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट पायल पुपटानी के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर टीम ने मिलकर जरूरतमंद और गरीब बच्चों के बीच त्योहार की खुशियाँ बांटीं।
इस विशेष अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने दादर के चरोदा बस्ती में जाकर बच्चों के बीच मिठाई, पटाखे और दीपक का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर बिखरी मासूम मुस्कान और उनकी आँखों की खुशी ने इस दीपावली को सच में सार्थक और समृद्ध बना दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि दिए जलाकर तो हम हर साल अपना घर रोशन करते हैं, लेकिन किसी के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाना ही त्योहार का असली महत्व और संदेश है।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में विश्व मानवाधिकार परिषद के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें स्टेट प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह, सुशील झा, नवल किशोर, के. अरुणा और गोपाल सरकार उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया और समाज में सेवा का एक अनूठा संदेश दिया
Breaking News
- बालिका शौचालय निर्माण में धमतरी जिला प्रदेश में प्रथम
- बिरसा मुंडा जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए : दीपक बैज
- दीपावली त्यौहार पर सफाई कार्यो में ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी
- विश्व मानवाधिकार परिषद ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली
- रमन प्रभाव से विश्व में चमका भारत
- दीपों की रोशनी से महकेगा त्योहार
- छग : बिजली कंपनियों में कुल 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
- UAE के मंत्री ने दुबई फिटनेस चैलेंज के तहत भारतीय कॉन्सुलेट की कम्युनिटी रन का नेतृत्व किया
- किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में ऐतिहासिक अल रहमा मस्जिद का दौरा किया
- ग्लोबल एआई हब बनने की राह पर भारत: तकनीक और विनिर्माण के क्षेत्र में हो रही तीव्र प्रगति
विश्व मानवाधिकार परिषद ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली














