Breaking News

एनआईए ने मिजोरम में 30.72 करोड़ रुपये की मादक पदार्थों की खेप जब्त करने के मामले में एक और आरोपित को किया गिरफ्तार


देश 16 November 2026
post

एनआईए ने मिजोरम में 30.72 करोड़ रुपये की मादक पदार्थों की खेप जब्त करने के मामले में एक और आरोपित को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 नवंबर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मिजोरम के चम्फाई जिले में 236.33 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त किए जाने के मामले में एक और आरोपित नुरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। उसे 15 नवंबर को असम के सिलचर से गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थों की कीमत करीब 30.72 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एनआईए के अनुसार, जांच में नुरुल इस्लाम को म्यांमार से भारत के मुख्य भू-भाग तक मादक पदार्थों की तस्करी का मास्टरमाइंड पाया गया है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के जरिए इस खेप को भारत लाने में शामिल था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड सहित कई डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए।

यह मामला मई 2025 में चम्फाई जिले में 236.33 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त किए जाने से जुड़ा है। मामले में पहले मिजोरम के दो, त्रिपुरा के दो और असम के एक आरोपित सहित पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

एनआईए ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। एजेंसी साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और तस्करी के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.