Breaking News

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने जताई नाराजगी


विदेश 16 November 2026
post

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने जताई नाराजगी

अमेरिका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों पर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस कथित साजिश में हिंदू विरोधी और नस्लीय नफरत से जुड़े पहलुओं के साथ-साथ भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बातें सामने आना बेहद चिंताजनक है।

मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई पर ध्यान दिया है। इसमें संदिग्ध की गिरफ्तारी और हिरासत के साथ उसके खिलाफ लगाए गए आरोप भी शामिल हैं।

अमेरिका में भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह घटना अमेरिका में नस्लीय शत्रुता और भारत विरोधी नफरत को लेकर बढ़ती चिंताओं को और गंभीर बनाती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिक सतर्कता, नफरत से प्रेरित हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी अधिकारी इस मामले की पूरी तरह जांच करेंगे, जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.