Breaking News

भारत में 2070 तक 33 करोड़ हो सकती है मुस्लिम आबादी, प्रजनन दर में गिरावट के बावजूद क्यों बढ़ेगी जनसंख्या


देश 20 November 2026
post

भारत में 2070 तक 33 करोड़ हो सकती है मुस्लिम आबादी, प्रजनन दर में गिरावट के बावजूद क्यों बढ़ेगी जनसंख्या

 भारत में मुस्लिम आबादी अगले पांच दशकों में करीब 57 फीसदी बढ़ सकती है. वहीं, देश की कुल आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 2020 के 15.2 फीसदी से बढ़कर 2070 तक 19.6 फीसदी होने का अनुमान है. Pew Research Center की नई रिपोर्ट 'The Future of World Religions: Population Growth Projections, 2020-2070' में यह अनुमान लगाना गया है. रिपोर्ट 18 नवंबर 2026 को जारी हुई है. इसके मुताबिक, भारत में मुस्लिम आबादी 2020 के 21.3 करोड़ से बढ़कर 2070 तक करीब 33.4 करोड़ हो सकती है.

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे. Pew के अनुमान के मुताबिक, 2070 तक हिंदू देश की कुल आबादी का 75.8 फीसदी हिस्सा होंगे. 2020 में यह हिस्सेदारी 79.4 फीसदी थी. हिंदू आबादी की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी. रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2070 के बीच भारत में हिंदुओं की आबादी करीब 17.6 करोड़ बढ़ सकती है. यानी दोनों समुदायों की आबादी बढ़ने का अनुमान है, लेकिन उनकी वृद्धि की रफ्तार अलग-अलग होगी

Pew की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम आबादी में बढ़ोतरी के पीछे दो प्रमुख जनसांख्यिकीय कारण हैं. पहला, मुस्लिम समुदाय की अपेक्षाकृत युवा आयु संरचना और दूसरा, हिंदुओं की तुलना में अधिक प्रजनन दर. युवा आबादी में आने वाले वर्षों में प्रजनन आयु वर्ग में पहुंचने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है. ऐसे में प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या घटने के बावजूद कुल आबादी बढ़ती रह सकती है. जनसांख्यिकी में इस स्थिति को 'पॉपुलेशन मोमेंटम' कहा जाता है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.