Breaking News

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, रोहित शर्मा के खास लिस्ट में हुए शामिल


खेल 20 November 2026
post

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, रोहित शर्मा के खास लिस्ट में हुए शामिल

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारा. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फिलिप्स ने 14 चौकों की मदद से 216 गेंदों पर 118 रन बनाए. उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ मिलकर 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इस शतकीय पारी के साथ ही फिलिप्स ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया था.

वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया. उन्होंने 194 गेंदों में तीन अंकों का आंकड़ा छुआ. न्यूजीलैंड की पहली पारी में जब टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी, तब फिलिप्स ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करने के साथ खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया. उनकी पारी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों से उबरने में बड़ी मदद की

फिलिप्स ने साल 2026 में भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का कारनामा किया. इसकी शुरुआत उन्होंने 18 जनवरी 2026 को इंदौर में खेले गए वनडे मुकाबले में 106 रन बनाकर की थी. इसके बाद 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने महज 49 गेंदों पर 107 रन की तूफानी पारी खेली. अब वेलिंगटन टेस्ट में शतक जड़कर खास उपलब्धि अपने नाम की

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.