Breaking News

इफ़्फी 22 वर्षों से अधिक समय से गोवा के सांस्कृतिक कैलेंडर का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत


विदेश 21 November 2026
post

इफ़्फी 22 वर्षों से अधिक समय से गोवा के सांस्कृतिक कैलेंडर का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत

गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का शुभारंभ हुआ। इसने 86 देशों की भागीदारी और 150 से अधिक फिल्मों के साथ चलती-फिरती छवियों के असीम जादू का उत्सव मनाते हुए कहानियों की एक अनूठी दुनिया के द्वार खोल दिए।

‘स्‍टोरीज़ विदाउट बॉर्डर्स’ विषय से प्रेरित इस संस्करण में सिनेमा की उस असाधारण शक्ति का उत्सव मनाया जा रहा है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे जाने, सांस्कृतिक दूरियों को मिटाने और अलग-अलग आवाजों को एक साझा अनुभव में पिरोने में सक्षम है।

कल शुक्रवार को सभा को संबोधित करते हुए, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि इफ़्फी 22 वर्षों से अधिक समय से गोवा के सांस्कृतिक कैलेंडर का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। यह महोत्सव सीमाओं से परे जाने और विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ लाने की सिनेमा की शक्ति का उत्सव मनाता है। महोत्सव के विषय को भारत के शाश्वत दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम्’—अर्थात् पूरी दुनिया एक परिवार है—से जोड़ते हुए उन्होंने कहा, “सिनेमा हमें विभिन्न संस्कृतियों को अनुभव करने और उस साझा आधार को खोजने का अवसर देता है, जो हमें एकजुट करता है।”

ब्रिक्स सिनेमा खंड में रामायण को शामिल किए जाने को भारत के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उन्होंने भारतीय सिनेमा, विशेषकर मराठी, कोंकणी और गोवा की फिल्मों की समृद्धि को प्रदर्शित करने में इफ़्फी की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहचान से गोवा के और अधिक युवा फिल्म निर्माण को अपनाने तथा अपनी कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित होंगे।

गोवा को एक संपूर्ण फिल्म निर्माण केंद्र बनाने के अपने विज़न को रेखांकित करते हुए, डॉ. सावंत ने कहा, “हम चाहते हैं कि गोवा एक ऐसा गंतव्य बने, जहां फिल्मों का निर्माण हो और उन्हें अंतिम रूप दिया जाए।”

उन्होंने राज्य के फिल्म पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए गोवा फिल्म शूटिंग अधिनियम, 2021, ऑनलाइन एकल-खिड़की मंजूरी प्रणाली और फिल्म निर्माताओं के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं को प्रमुख पहल बताया। उन्होंने प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स और फिल्म शिक्षा की सुविधाओं से युक्त एक फिल्म सिटी बनाने के विज़न की भी घोषणा की।

एनीमेशन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वर्चुअल प्रोडक्शन में तकनीकी प्रगति से उभर रहे अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गोवा का लक्ष्य अपनी युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को इस तरह सक्षम बनाना है, जिससे वे विकसित हो रहे वैश्विक फिल्म उद्योग का हिस्सा बन सकें।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.