Breaking News

अक्षय कुमार के बाद अक्षरा सिंह ने अपनी नई बॉलीवुड फिल्म की दिखाई झलक


मनोरंजन 27 November 2026
post

अक्षय कुमार के बाद अक्षरा सिंह ने अपनी नई बॉलीवुड फिल्म की दिखाई झलक

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान देती हुईं नजर आ रही हैं. जहां पिछले दिनों अक्षय कुमार के साथ वह वेलकम टू द जंगल के गाने घिस घिस घिस गाने में डांस करती हुईं नजर आई थीं तो वहीं अब वह श्रद्धा कपूर के साथ 4 दिसंबर को रिलीज होने को तैयार ईठा में नजर आने वाली हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई थीं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने ईठा लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ ईठा के सेट पर नजर आ रही हैं. वहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने इमोशनल मैसेज भी शेयर किया. 

इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह ने ईठा फिल्म से अपने लुक की 3 तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से वह दो में श्रद्धा कपूर के साथ सेट पर मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, इतने दिनों से ये बात दिल में रखी थी… अब फाइनली कह सकती हूं, हमारी फिल्म ईठा 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है! Eetha मेरे लिए एक इमोशन है माय my shraa (श्रद्धा कपूर)  मैं एक एक्टर के तौर पर आपकी हमेशा तारीफ की है. लेकिन काम करते हुए आपको करीब से जानना मेरे लिए और भी खास रहा. आप कितनी खूबसूरत इंसान हो और आपके साथ स्क्रीन शेयर करने मैं हमेशा संजो कर रखूंगी. 

आगे उन्होंने लिखा, दिल से सबसे बड़ा शुक्रिया लक्ष्मण उत्तेकर सर को, मुझ पर भरोसा करने और मुझे ये मौका देने के लिए. करिश्मा मैम और पूरी टीम को भी शुक्रिया मुझे हर कदम पर सपोर्ट करने के लिए. आप सबने इस सफर को मेरे लिए बहुत खास बना दिया. अब बताइए, 4 दिसंबर को Eetha देखने किसके साथ जा रहे हैं.बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं, जिसके ट्रेलर में महाराष्ट्र की लोककला की रंगीन दुनिया के साथ एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी कला, पहचान और सम्मान के लिए हर मुश्किल का सामना करती है. श्रद्धा कपूर पारंपरिक नौवारी साड़ी, भारी गहनों और हाथों में घुंघरू के साथ लावणी कलाकार के रूप में नजर आई थीं. ट्रेलर में मोहम्मद जीशान अय्यूब, रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर की भी झलक देखने को मिली थी. इनके अलावा अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.