Breaking News

3 टेस्ट, 33 अलग मैदान... यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड


खेल 27 November 2026
post

3 टेस्ट, 33 अलग मैदान... यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. शुक्रवार, 27 नवंबर को मैदान पर उतरते ही जायसवाल ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक बेहद कम खिलाड़ियों के नाम दर्ज है. वह दुनिया के दूसरे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती 33 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं. उनसे पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर यह कारनामा कर चुके हैं.

यशस्वी जायसवाल ने 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका के विंडसर पार्क में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने भारत के लिए 33 मुकाबले खेले हैं और खास बात यह है कि इनमें से कोई भी मैच एक ही मैदान पर दोबारा नहीं खेला है. इस तरह उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

क्रिकेट में डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा मैच अलग-अलग मैदानों पर खेलने का रिकॉर्ड फिलहाल भारत के संजय मांजरेकर के नाम है. उन्होंने 1987 से 1994 के बीच अपने शुरुआती 33 टेस्ट मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेले थे. अब यशस्वी जायसवाल ने भी 33 टेस्ट के साथ इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

इस सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. उन्होंने अपने शुरुआती 32 टेस्ट मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेले थे. वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने अपने करियर के शुरुआती 24-24 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले थे.


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.