Breaking News

व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय अधिकारी अमेरिका का दौरा करेंगे


व्यापार 17 February 2026
post

व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय अधिकारी अमेरिका का दौरा करेंगे

भारतीय अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह अमेरिका का दौरा करेगा ताकि अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप दिया जा सके, जिस पर अगले महीने हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने आज कहा कि यह दौरा 23 फरवरी से शुरू होने की संभावना है और देश के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन कानूनी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
भारत और अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की थी कि अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तैयार कर लिया गया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त बयान में समझौते की रूपरेखा निर्धारित की गई है और अब इस रूपरेखा को एक कानूनी समझौते में बदलना होगा, जिस पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर किए जाएंगे।

You might also like!