राम गोपाल वर्मा ने अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी 'सरकार' की चौथी किस्त को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में 'सरकार 4' बनाने की घोषणा के बाद फैंस में उत्साह था और अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन अब निर्देशक ने इस योजना को रद्द कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम गोपाल वर्मा ने कहा कि 'धुरंधर' जैसी फिल्मों के बाद गैंगस्टर जॉनर में नई फिल्म चलाना मुश्किल होगा। उन्होंने माना कि उनकी पिछली फिल्में 'द गॉडफादर' से प्रेरित थीं और अब उनकी सोच बदल गई है। उन्होंने 'धुरंधर 2' की सराहना करते हुए खुद को निर्देशक आदित्य धर का प्रशंसक भी बताया।
राम गोपाल वर्मा ने साफ किया कि वह अब 'सरकार 4' नहीं, बल्कि 'सिंडिकेट' नाम की नई फिल्म पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद ईमानदार प्रयास होगा और 'सत्या' के बाद उनका सबसे सच्चा काम साबित हो सकता है। निर्देशक के अनुसार, वह अपनी पूरी ऊर्जा इस नई फिल्म में लगाना चाहते हैं, हालांकि इसके परिणाम को लेकर उन्होंने अनिश्चितता भी जताई है।
Breaking News
- कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र को एकतरफा बताया
- रामगढ़ में जंगली हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मारा
- विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन का शुभारंभ
- विदेशी निवेश का झांसा, वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी
- मौसम का मिजाज बदला, प्रदेश में बारिश और तेज हवा को लेकर चेतावनी
- पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करवाना अजिंक्य रहाणे का गलत फैसला: इरफान पठान
- भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले देशों की सूची में शामिल
- क्या सुबह उठकर पी लेते हैं बहुत सारा पानी? यह आदत कर सकती है बीमार
- ईरान ने बहरीन स्थित अमेज़न वेब सर्विसेज की सुविधा पर हमला किया, जिससे सेवाओं में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।
'सरकार 4' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा फैसला










.jpeg)
.jpg)



