मोना सिंह इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच छाई हुई हैं। 'कोहरा 2', 'बॉर्डर 2' और 'हैप्पी पटेल' के बाद अब उनकी नई सीरीज 'मां का सम' का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने इसका आधिकारिक पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी है, जिससे फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। इस सीरीज में उनके साथ मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है।
'मां का सम' अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज है, जिसका प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा। इसे रविंदर रंधावा और सुमरित शाही ने लिखा है। कहानी अगस्त्य (मिहिर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ है और दुनिया को संख्याओं व एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है।
सीरीज में मोना सिंह विनीता के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने बेटे के लिए आदर्श जीवनसाथी की तलाश में हैं। मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह कहानी सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को भी छूती है, जिससे दर्शकों को एक भावनात्मक और विचारशील अनुभव मिलने की उम्मीद है।
Breaking News
- कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र को एकतरफा बताया
- रामगढ़ में जंगली हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मारा
- विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन का शुभारंभ
- विदेशी निवेश का झांसा, वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी
- मौसम का मिजाज बदला, प्रदेश में बारिश और तेज हवा को लेकर चेतावनी
- पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करवाना अजिंक्य रहाणे का गलत फैसला: इरफान पठान
- भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले देशों की सूची में शामिल
- क्या सुबह उठकर पी लेते हैं बहुत सारा पानी? यह आदत कर सकती है बीमार
- ईरान ने बहरीन स्थित अमेज़न वेब सर्विसेज की सुविधा पर हमला किया, जिससे सेवाओं में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।
माेना सिंह की नई सीरीज 'मां का सम' का ऐलान, प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा










.jpeg)
.jpg)



