शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दिसंबर 2023 में रिलीज हुई 'डंकी' के बाद यह फिल्म शाहरुख की अगली बड़ी पेशकश होगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसमें सुहाना खान पहली बार अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का एक भव्य एक्शन सीक्वेंस दुबई में शूट किया जाना था, जिसमें सुहाना खान और अनिल कपूर शामिल होने वाले थे। हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते इस अंतरराष्ट्रीय शूट को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह शेड्यूल 9 अप्रैल से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलने वाला था और इसके लिए सभी आवश्यक अनुमतियां भी पहले ही ले ली गई थीं।
मौजूदा हालात को देखते हुए निर्माताओं ने कलाकारों और तकनीकी टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है। अब इस एक्शन सीक्वेंस को मुंबई में ही फिल्माया जाएगा। इसके लिए विले पार्ले स्थित एक स्टूडियो में रेगिस्तानी माहौल तैयार किया जा रहा है, ताकि दुबई जैसा दृश्य प्रभाव हासिल किया जा सके।
गौरतलब है कि 'किंग' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और जयदीप अहलावत जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। बड़े पैमाने पर तैयार हो रही यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
Breaking News
- कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र को एकतरफा बताया
- रामगढ़ में जंगली हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मारा
- विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन का शुभारंभ
- विदेशी निवेश का झांसा, वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी
- मौसम का मिजाज बदला, प्रदेश में बारिश और तेज हवा को लेकर चेतावनी
- पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करवाना अजिंक्य रहाणे का गलत फैसला: इरफान पठान
- भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले देशों की सूची में शामिल
- क्या सुबह उठकर पी लेते हैं बहुत सारा पानी? यह आदत कर सकती है बीमार
- ईरान ने बहरीन स्थित अमेज़न वेब सर्विसेज की सुविधा पर हमला किया, जिससे सेवाओं में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।
'किंग' के एक्शन सीक्वेंस में बदलाव, दुबई की जगह मुंबई में होगी शूटिंग










.jpeg)
.jpg)



