हैदराबाद, 16 अप्रैल आंध्र प्रदेश के कर्नुल जिले में गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे 167 पर कर्नुल जिले के धर्मापुर टोल प्लाजा से लगभग 8-9 किलोमीटर दूर कर्नाटक-आंध्र प्रदेश सीमा के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार प्रसिद्ध तीर्थस्थल मंत्रालयम स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन के लिए श्रद्धालु एक छोटी पिकअप गाड़ी से जा रहे थे। तभी कर्नाटक-आंध्र प्रदेश सीमा पर तड़के 3.30 बजे मंत्रालयम के चिलकलाडोना के पास पिकअप गाड़ी और रेडी-मिक्स लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय पिकअप वाहन में कुल 21 लोग सवार थे।
इनमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को यममिगनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कुमार (60), दीपिका वीणा (35), सुनील (40), बेल्ली (3), मीनाक्षी (60), पुट्टम्मा (60), तयम्मा (60) और लोलेक्षी के रूप में हुई है।
यममिगनूर उप-मंडल की डीएसपी भार्गवी ने बताया कि सात घायलों को बेहतर उपचार के लिए बाद में कुर्नुल स्थानांतरित किया गया, जबकि चार अन्य का एरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति की हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही अधिक जानकारी सामने आएगी।
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि दो वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की जान चली गई।
परिवहन मंत्री मंडिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने भी इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे और इस दौरान यह हादसा हो गया।
Breaking News
- अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान
- तीन दिन की तैयारी ने लगाई थी नोएडा में आग
- खेल प्रौद्योगिकी मंच काबुनी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को बनाया अपना मुख्य प्रशिक्षक
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल















