नई दिल्ली, 16 अप्रैल । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप (जांघ) की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। 17वें ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले खलील अचानक रन-अप के दौरान रुक गए और अपने दाहिने पैर को पकड़ लिया। शुरुआत में यह सामान्य क्रैम्प्स जैसा लगा, लेकिन खलील दोबारा गेंदबाजी करने की कोशिश के बाद असहज दिखे और उन्होंने डगआउट की ओर इशारा करते हुए मैदान छोड़ दिया। इसके बाद उनके ओवर की आखिरी गेंद गुरजपनीत ने पूरी की।
28 वर्षीय खलील अहमद इस सीजन में चेन्नई की गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा थे। उनकी गैरमौजूदगी टीम के संतुलन पर असर डाल सकती है, खासकर डेथ ओवरों में।
खलील की जगह लेने के लिए महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष विकल्प के रूप में सामने हैं। जहां बाएं हाथ के मुकेश चौधरी खलील की तरह ही विकल्प दे सकते हैं, वहीं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रामकृष्ण घोष टीम को अलग तरह का संयोजन प्रदान कर सकते हैं।
इस चोट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी गेंदबाजी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है, जो आगे के मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।
Breaking News
- अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान
- तीन दिन की तैयारी ने लगाई थी नोएडा में आग
- खेल प्रौद्योगिकी मंच काबुनी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को बनाया अपना मुख्य प्रशिक्षक
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर















