बीजापुर, 16 अप्रैल । जिले के भोपालपटनम में यातायात व्यवस्था और भविष्य में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए भोपालपटनम के तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने 74 मकान और दुकान मालिकों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वाले 74 लोगों को तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।ग प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नोटिस पाने वाले 74 लोगों को तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन के इस रुख से नगरवासियों में चर्चा का विषय है। व्यापारियों द्वारा सड़कों पर शेड निकालना और मकान मालिकों द्वारा नालियों के ऊपर अवैध पक्का निर्माण करने से भोपालपटनम नगर की स्थिति खराब हो गई है। सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
भोपालपटनम तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने गुरुवार काे बताया कि नगर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। आने वाले समय में नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसके लिए शासकीय भूमि खाली कराना जरूरी है। फिलहाल 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी के लिए बुलाया गया है। यदि तय समय में स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटया जायेगा।
Breaking News
- अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान
- तीन दिन की तैयारी ने लगाई थी नोएडा में आग
- खेल प्रौद्योगिकी मंच काबुनी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को बनाया अपना मुख्य प्रशिक्षक
- सरगुजा में तेज हुई गर्मी की मार, 24 घंटे में 3 डिग्री उछाल, 4 दिन हीट वेव का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी
- लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस















