बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चिखली रेत घाट से रेत लेकर आ रहे एक हाइवा और डीजल-पेट्रोल टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक स्टेयरिंग में फंस गए। जानकारी के अनुसार, डीजल-पेट्रोल टैंकर बलौदाबाजार से डीजल खाली कर मंदिरहसोद डिपो की ओर लौट रहा था, तभी भवानीपुर के पास सामने से आ रहे हाइवा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही गिधपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उनेख देशमुख ने बताया कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और चालक अंदर फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर जेसीबी मशीन की मदद से दोनों चालकों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल पलारी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हरिश्चंद्र पटेल (30), टैंकर चालक, और मुकेश टंडन (27), हाइवा चालक के रूप में हुई है। दोनों का इलाज जारी है।
Breaking News
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 13 हजार किमी की साइकिल यात्रा ने जगाई नई सोच, साक्षी बना लखनऊ
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
- आखिरकार अमेरिकी सीनेट में बजट प्रस्ताव पारित
- ताइवान ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी विमानों की 15 उड़ानें, PLAN के 5 जहाज़ और 1 अन्य जहाज़ का पता लगाया
- गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़
- पाकिस्तान के बलोचिस्तान में माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, कम से कम 10 लोग मारे गए
भीषण सड़क हादसा, हाइवा और टैंकर की टक्कर में दो चालक गंभीर रूप से घायल
.jpg)














