इस्लामाबाद, 23 अप्रैल पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक तांबा और सोना माइनिंग प्रोजेक्ट में सशस्त्र समूह के हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए। यह क्षेत्र आजादी समर्थक आंदोलन का गढ़ है। यहां बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के विद्रोही पाकिस्तान को सीधी चुनौती देते रहे हैं। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
द बलोचिस्तान पोस्ट और राजधानी के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बुधवार शाम करीब पौने छह बजे हुई इस वारदात की जानकारी आज दी। बताया गया है कि लगभग 40 सशस्त्र लोग मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों से चगाई जिले के दारिगवान इलाके में स्थित पाकिस्तान की कंपनी नेशनल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (एनआरएल) के माइनिंग प्रोजेक्ट स्थल पर घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। मारे गए लोगों में सात खनिक और तीन सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। कुछ कर्मचारियों को बंधक बनाकर ले जाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार एनआरएल ने देररात इस हमले की जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे सुरक्षा बल के जवानों ने सारे इलाके को घेर लिया। फिलहाल किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। दलबांदिन के प्रिंस फहद अस्पताल में नौ शव पहुंचाए गए हैं। इनमें एक विदेशी व्यक्ति का भी शव है। यह कंपनी क्वेटा में पंजीकृत है। यह फातिमा फर्टिलाइजर, लिबर्टी मिल्स और लकी सीमेंट का संयुक्त उद्यम है।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार उसके पास बलोचिस्तान में लगभग 500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में सोने और तांबे का खनन करने का लाइसेंस है।
कुछ सूत्रों का कहना है कि हमले में पाकिस्तान सेना के फ्रंटियर कोर (एफसी) के तीन कर्मी भी मारे गए हैं। हमलावरों ने कंपनी की ड्रिलिंग मशीन और अन्य भारी उपकरणों को आग लगाकर नष्ट कर दिया।
इस बीच बलोचिस्तान के नुश्की के पास स्थित मस्तुंग के गुरगीना इलाके में पाकिस्तान की सेना के एक शिविर पर ड्रोन हमला होने की खबर है। इस हमले में अनेक जवानों के हताहत होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने अभी तक इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इससे पहले बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी मस्तुंग और कलात में पाकिस्तान की सेना के शिविरों पर ड्रोन हमले कर चुकी है।
Breaking News
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
- आखिरकार अमेरिकी सीनेट में बजट प्रस्ताव पारित
- ताइवान ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी विमानों की 15 उड़ानें, PLAN के 5 जहाज़ और 1 अन्य जहाज़ का पता लगाया
- गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़
- पाकिस्तान के बलोचिस्तान में माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, कम से कम 10 लोग मारे गए
- प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृ शोक
- भारतीय ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में रेगुलेटरी बदलाव, PROG एक्ट के नियम 1 मई से लागू
- पुस्तकें: हमारी सबसे शांत मित्र और मार्गदर्शक
- जलकर राख हो जाएगा लैपटॉप! यूज करते समय यह गलती पड़ सकती है बहुत भारी
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, कम से कम 10 लोग मारे गए



.jpg)
.jpg)






.jpg)



