IPL 2026 में बुधवार को हुए मैच में अपने घर पर हार गई. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जवाब में LSG की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई. ऋषभ पंत से जब पूछा गया कि उनके अनुसार टीम कहां पिछड़ी? तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास इसका जवाब नहीं है.' उन्होंने खराब बल्लेबाजी पर हार का ठीकरा फोड़ा. वही मैच के बाद उनकी संजीव गोयनका के साथ भी एक फोटो वायरल हुई.
संजीव गोयनका क्रिकेट को लेकर काफी भावुक नजर आते हैं. जीत के बाद उनकी आंखों में आंसू देखे गए तो हार की निराशा भी उनके चेहरे पर साफ झलकती है. यकीनन बुधवार को भी वह हार से निराश होंगे, लेकिन ऋषभ पंत से मुलाकात के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी.
पंत के गले लगे संजीव गोयनका
संजीव गोयनका को लेकर सोशल मीडिया पर एक छवि बनी हुई है कि वह गुस्से में रहते हैं. 2024 में केएल राहुल के साथ, पिछले साल ऋषभ पंत के साथ आई कुछ तस्वीरों ने ऐसे सवाल खड़े किए, लेकिन बुधवार को कुछ अलग तस्वीर सामने आई.हार के बाद ऋषभ पंत ने संजीव गोयनका को गले लगाया, इस दौरान गोयनका के चेहरे पर मुस्कान थी मानों वह कप्तान को हौंसला दे रहे हों कि जीत या हार तो मैच का हिस्सा है, आप हार को अपने ऊपर न लें.











.jpg)



