बीजिंग, 26 अप्रैल। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी शनिवार आधी रात बाद चीन की आधिकारिक यात्रा पर चांग्शा पहुंचे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति व्यापार और अर्थव्यवस्था पर प्रांतीय नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए चांग्शा और सान्या का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) पर विशेष ध्यान देना है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,राष्ट्रपति सचिवालय के बयान के अनुसार, जरदारी का चांग्शा में हुनान प्रांतीय पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष हु ज़ुशेंग ने स्वागत किया। इस अवसर पर पाकिस्तान में चीन के और चीन में पाकिस्तान के राजदूत भी उपस्थित रहे। सरकारी ब्रॉडकास्टर पाकिस्तान टेलीविजन कॉर्पोरेशन के अनुसार, पंजाब के गवर्नर सरदार सलीम हैदर ने अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति जरदारी को विदाई दी।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति जरदारी 25 से 27 अप्रैल तक हुनान प्रांत के चांग्शा और 28 अप्रैल से 1 मई तक हैनान प्रांत के सान्या का दौरा करेंगे। जरदारी इस दौरान प्रांतीय नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा पाकिस्तान और चीन के बीच हाई-लेवल बातचीत की पुरानी परंपरा का हिस्सा है और इसका खास महत्व है, क्योंकि दोनों देश इस साल कूटनीतिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं।
Breaking News
- India का सर्विस एक्सपोर्ट FY26 में $500 बिलियन पार करने की राह पर
- IPL 2026: मैच से पहले MS धोनी के टीम कॉम्बिनेशन वाले बयान पर उठे सवाल
- इतिहास के पन्नों में 27 अप्रैल : 1960 में नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरुआत
- रायपुर : कार मालिक का आरोप, ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार
- अबूझमाड़ की पारुल को मिली नई ज़िंदगी : प्रोजेक्ट धड़कन बनी नन्ही धड़कनों का सहारा
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी चीन के दौरे पर, आधीरात बाद पहुंचे जांग्शा
- कोलंबिया में बस विस्फोट में सात लोगों की मौत, 17 से अधिक घायल
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहरी विकास पर चार साल में 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- देश भर में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 99% की वृद्धि हुई है और ओटीपी आधारित डिलीवरी 94.5% से अधिक हो गई है।
- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से गर्मी से राहत की उम्मीद
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी चीन के दौरे पर, आधीरात बाद पहुंचे जांग्शा









.jpg)





