Breaking News

सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके


खेल 27 April 2026
post

सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर तक चले मैच में हरा दिया है. KKR और लखनऊ, दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए थे. जब सुपर ओवर की बारी आई तो लखनऊ की टीम केवल 1 रन बना सकी. सुपर ओवर में रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई.

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिंकू सिंह की 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 155 रनों का स्कोर खड़ा किया था. रिंकू ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के लगाने का कारनामा भी किया.

लखनऊ की लगातार आठवीं हार

लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान, यानी इकाना स्टेडियम पर लगातार आठ हार झेल चुकी है. लखनऊ की हार का यह सिलसिला 2025 से चला आ रहा है. IPL में अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा हार झेलने के मामले में लखनऊ ने डेक्कन चार्जर्स की बराबरी कर ली है, जिसे घरेलू मैदान पर लगातार 8 हार मिली थीं. हालांकि होम ग्राउंड पर लगातार सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम है, जो अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 हार झेल चुकी है.

कार्तिक त्यागी के ओवर ने बनाया रोमांच

लखनऊ सुपर जायंट्स को अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 28 रन बनाने थे. वैभव ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, जिससे लखनऊ को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे. कोलकाता आसान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में 2 नो-बॉल करके मैच को सुपर ओवर तक ले जाने में सबसे बड़ा किरदार निभाया. अंतिम 1 गेंद पर लखनऊ को 7 रन बनाने थे, तभी मोहम्मद शमी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया.

सुपर ओवर का पूरा लेख-जोखा:

लखनऊकी पारी

पहली गेंद - निकोलस पूरन आउट

दूसरी गेंद - 1 रन

तीसरी गेंद - एडन मार्कक्रम आउट

स्कोर- विकेट, 1, विकेट

कोलकाता की पारी

पहली गेंद - रिंकू सिंह ने चौक लगाया

नतीजा- कोलकाता नाइट राइडर्स जीती

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.